रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के कुसम्हां चकिया राठौर टोली गांव में चल रहे संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कथा के दौरान जैैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूूूरा पाण्डाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।भगवान के भेष में नन्हें बालक का श्रद्धालुओं ने खूब दर्शन किया।
कथावाचक पंडित प्रदीप सागर जी ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।कथा वाचक ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो कारागार के ताले टूट गये और बासुदेव जी बंधन से मुक्त हो गये।यह सब प्रभु की कृपा से ही सम्भव हो सका। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान पं0 शिवम मिश्रा, मुख्य पुजारी गोपाल राव,मुन्ना राव,ओमप्रकाश राव,लालसाहब राव,लालबहादुर राव,सुरेश सिंह, नवल किशोर सिंह, आयुष कुमार राव,संजय सिंह,अमित राव,हरिकेश राव, कृष्णा राव,अनिल राव ,हैप्पी राव,अभिषेक सिंह, रवि सिंह रूचि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…
पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…