News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: धूमधाम से मनाई गई देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 17, 2022  |  4:43 PM

436 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: धूमधाम से मनाई गई देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती

रामकोला/कुशीनगर। सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मशीनों की विधिवत पूूजा की गई। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने अभियंता प्रकाश झा के द्वारा देवशिल्पी विश्वकर्मा की विधिवत पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने भी पूजन अर्चना किया। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है तथा विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। आज विश्व जिस तेजी से आगे बढ रहा है वह सब श्री विश्वकर्मा जी की ही देन है।इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय,प्रोडक्शन हेेड विजय प्रताप सिंह,एफसी राजकुमार ,चिकित्साधिकारी डॉ0 शिवाजी ,अजय कुुुमार सिंह बघेल, सहायक चीफ कैमिस्ट आशीष सिह, ,रजनीश कुुुमार,गौरव प्रताप सिंह , जगदीश चावला, आनंद मिश्रा ,मनोज शुुुक्ला,अजय पांडे, विवेक पांडे, विजय शाही, कमल राज मदहोक,ओमप्रकाश तिवारी ,प्रेम कुुुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में नगर के स्वर्णकार समाज के लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा के साथ ही अपने उपकरण को प्रतिमा के पास रखकर पूजन किया और हवन कर प्रसाद वितरण किया।आयोजक श्याम वर्मा व अमन वर्मा के अलावा सुनील वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजन वर्मा, बच्चन वर्मा, महेश वर्मा, नन्हें, आनंद वर्मा, छोटेलाल वर्मा, शेषमणि वर्मा, कृष्णा सोनी,सरवन वर्मा, बाजू वर्मा, चंदन वर्मा, रमेश वर्मा, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking