News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: डीएम ने पर्यटक की दृष्टि से मनिया ताल का किया निरीक्षण 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 22, 2022  |  8:18 PM

1,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: डीएम ने पर्यटक की दृष्टि से मनिया ताल का किया निरीक्षण 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के खोटही गांव अन्तर्गत स्थित मनिया ताल को पर्यटक के रूप में बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने गुरूवार को ताल का निरीक्षण किया।मनिया ताल 103 एकड़ में स्थित है।   

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ग्रामीणों से ताल में आने वाले प्रवासी पक्षियों दिग्वच ,लालसर,गौरा समेत आदि की आवाजाही के विषय में ग्रामीणों से जानकारी ली तथा मनिया ताल के किनारे तक पहुँँचने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने मनिया ताल को एक प्रोजेक्ट के रूप में लेने के लिए मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को निर्देशित किया ,इसके साथ ही डीएम ने ताल के बगल में स्थित नील की फैक्ट्री के चिमनी का भी निरीक्षण किया।मनिया ताल की साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और चिल्ड्रेन पार्क बनाने हेतु डी.सी. मनरेगा को निर्देशित किया।डीएम ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कुशीनगर जिला में आगमन और सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण को लेकर रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान  प्रभागीय वनाधिकारी, एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव ,डीपीआरओ,डीसी मनरेगा,बीडीओ ऊषा पाल,एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking