News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: अवैध बालू खनन पर नकेल कसने के लिए एसडीएम की छापेमारी 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2022  |  9:54 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: अवैध बालू खनन पर नकेल कसने के लिए एसडीएम की छापेमारी 

रामकोला/कुशीनगर। बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन के जरिए बालू डम्प करने की सूचना पाकर कप्तानगंज की उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कोटिया घाट राजस्व विभाग के टीम के साथ पहुंची और बालू को कब्जे में लेकर खनन विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया बाबू टोला-कोटिया घाट पर अवैध बालू खनन कर डम्प करने की सूचना पर गुरूवार देर शाम को एसडीएम मैडम ने छापामारी की।मौके से बालू माफिया फरार हो गये।केवल डम्प बालू ही पकड़ में आया।बालू को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु खनन विभाग को सौंप दिया गया ।इस दौरान लेखपाल अजय सिंह , उमेश शाही , आशुतोष कुमार,ओमप्रकाश पाण्डेय, सतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।

आपको बता चलूँ कि कप्तानगंज तहसील के तत्कालीन उप जिलाधिकारियों द्वारा समय-समय पर अपने-अपने तरीके से अवैध खनन पर रोक लगाने का  प्रयास किया गया।किसी ने नाव को नदी में डुबो दिया तो किसी ने नाव को तोड़वा दिया लेकिन बालू माफियाओं के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा।लेकिन एसडीएम मैडम के सक्रियता से लग रहा है कि इस बार बालू माफियाओं का खैर नहीं है।एसडीएम मैडम की लगातार कार्यवाही ने उनके अंदर दहशत पैदा कर दिया है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking