News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: इलाज के दौरान घायल की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 19, 2022  |  9:51 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: इलाज के दौरान घायल की मौत

रामकोला/कुशीनगर। सोमवार की देर रात चिलवान गांव के समीप डब्लू उर्फ अनवर पुत्र मनौवर उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी चिलवान को सड़क पार करते समय बाइक से जोरदार ठोकर लग गयी। जिससे मोटर साईकिल सवार और अनवर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात्रि में डब्लू उर्फ अनवर की मौत हो गयी। मंगलवार को रामकोला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज -नौरंगिया मार्ग स्थित ग्राम सभा पगार टोला चिलवान गांव के समीप सोमवार की देर रात्रि में चिलवान निवासी डब्लू उर्फ अनवर पुत्र मनउवर उम्र 30 वर्ष अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि कप्तानगंज कि तरफ से आ रहे मोटरसाईकिल सवार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये। वही मोटर साईकिल सवार बगहा पश्चिमी चम्पारन बिहार निवासी प्रवेश पुत्र लालबहादुर उम्र लगभग 31 वर्ष भी सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस और घायलों को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी पहुंचायी । प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टरों ने घायलो को जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात डब्लू की मौत हो गई। मोटर साईकिल सवार प्रवेश को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking