News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 5, 2022  |  5:16 PM

990 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय व्यक्ति की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार की भोर में मौत हो गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला कस्बा के माँ काली मंदिर वार्ड निवासी रंगी खरवार ने रामकोला थाना में लिखित तहरीर दिया है कि मेरा पुत्र मदन गत 3 मई की शाम को नगर के समीप स्थित धर्मसमधा देवी मंदिर गया था शाम साढ़े पांच बजे के लगभग वापसी के दौरान सामने से अनियंत्रित जीप से उसे ठोकर लग गया।जोरदार ठोकर लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी रामकोला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज न ले जाकर उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराने लगा।इसी दौरान गंभीर चोट लगने के कारण 5मई की भोर में उसकी मौत हो गयी।मृतक के पिता ने शव को लेकर थाने पहुंचा और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। दुर्घटना के बाद जीप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चें है।मदन की मौत और उसकी पत्नी की रूदन से मोहल्ले के लोग गमगीन है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking