रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत उर्दहा के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ एआरपी योगेन्द्र शुक्ला ने फीता काट कर व सरस्वती पूजन के साथ किया। इस प्रतियोगिता में तमाम बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि शुक्ला ने कहा कि खेल से देश की प्रगति निश्चित है।प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा दिलचस्पी दिखाई जा रही है। सभी बच्चे इस आयोजन को खेल के नजरिए से ही नहीं, बल्कि वे सभी इसे अपने जीवन शैली से भी जोड़ रहे हैं।यह देश के लिए अच्छे संकेत हैं। खेल प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल कूद शारीरिक दक्षता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।ऐसे आयोजन से प्रत्येक बच्चे के कौशल और दक्षता का पता चलता है और निखार लाने का मौका मिलता है। बालक वर्ग 100 सौ मी0 की दौड़ में उर्दहा विद्यालय के जहरून हसन,200सौ मी0 की दौड़ में सूरज तथा बालिका वर्ग 100 मी0 तथा 200 सौ मी0 की दौड़ में पूर्व मा0 वि0 दुबौली की शांति व प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल की।इस मौके पर श्रीकांत यादव,एआरपी दिनेश चौबे,प्रधानाध्यापिका ऋचा चौबे, न्याय पंचायत खेल प्रभारी केशव गोविंद राव, विभूति प्रसाद,सर्वेश कुमार त्रिपाठी ,समसुद्दोहा ,हेमन्त कुमार, प्रमोद कुमार ,अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश दूबे,विकास कुमार, सम्पूर्णानन्द दूबे, अवधेश कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…
कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…