रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पांच वर्ष की बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म जैसी हैवानियत घटना को अंजाम देने का मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
बीते गुरुवार की शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में खेलने गई पांच वर्ष की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी सूरज शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा पर बलात्कार करने की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी होने पर बच्ची की माँ ने आरोपी से पूछताछ की तथा अपने पति को अवगत कराई। मासूम बच्ची का ब्लड गिरते देख पिता ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पडरौना ले गए। शुक्रवार को घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही सूरज शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है। मासूम बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घटना के संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक आनद कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…