रामकोला/कुशीनगर। युवा सम्मेलन संकल्प समारोह के पावन अवसर पर शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में युवा मंडल गायत्री परिवार रामकोला द्वारा स्थानीय नगर के कस्बा रोड स्थित प्राइमरी स्कूल के परिसर में पांच दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय, पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है।
कलश यात्रा भ्रमण के साथ 18 दिसंबर को कार्यक्रम की शुरुआत होगी। महायज्ञ के दौरान संगीत /प्रवचन, कार्यकर्ता गोष्ठी, सामूहिक स्वच्छता अभियान, समीक्षा गोष्ठी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजक मंडल के धीरज रौनियार, राजन पांडेय, पारसनाथ आदि ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी और क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी सज्जन, गायत्री परिजन, अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक के पाठकगण एवं इष्ट मित्रों से सपरिवार इस महायज्ञ में भागीदार बनने का अनुरोध किया है।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…