रामकोला/कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सोमवार को रामकोला ब्लाक पर बने मतदान केंद्र पर शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। कुल 46.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कप्तानगंज तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस के जवान भी शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में पूरी मुस्तैदी के साथ लगे रहे।
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट के लिए रामकोला ब्लॉक सभागार में बने मतदान केंद्र पर नियत समय से सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ जो निर्धारित समय शाम 4 बजे तक चला। भाजपा और सपा के नेताओं और समर्थकों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान स्थल से काफी दूर रामकोला-कप्तानगंज एन एच मार्ग के किनारे ब्लाक मोड़ पर पर्ची हेतु बनाने हेतु कैम्प लगाए थे। कुल 741 मतदाता थेे।जिसमें 257 पुरूषों तथा 89 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुरक्षित करने में अपनी सहभागिता निभाई।शुरू में मतदान की गति काफी धीमी रही। दोपहर बाद मतदान में तेजी आने के उपरांत मतदान में वृृद्धि हुई और सम्पन्न होने तक कुुुल 46.69 प्रतिशत मत पड़े । चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराते दिखे।
इस दौरान कप्तानगंज तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, रामकोला एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह, बीडीओ उषा पाल, एसआई कस्तूरी सिंह,साजिद खान, लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति सहित राजस्व कर्मचारी व पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…