रामकोला/कुशीनगर। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है। एक सप्ताह से शुरू हुई सर्दी की कहर ने लोगों की मुश्किलेंं बढ़ा दी है।इस कहर के दौरान भास्कर देव भी लोगों को झलक नहीं दिये है जिसके कारण लोगों के अंदर ठिठुरन बढ़ गयी है।सुबह से ही पूरे क्षेत्र में कोहरे की चादर तनी और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकपा दे रही है। बढ़ी ठंड से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।घने कोहरे एवं शीतलहर ने लोगों की दिन चर्या को प्रभावित कर दिया है। लोग अपने कामकाज को छोड़कर ठंड से बचाव के लिए दिनभर अलाव के आसपास बैठे नजर आ रहे है।
नेट के जरिये लिए गये जानकारी के अनुसार नीचे का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है जो बड़़े बुजुर्गों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया है।लोग अलाव की जरूरत महसूस करते हुए सूर्य देेव से गुहार लगा रहे है।अब सूर्य देव ही इस ठंड की कहर से लोगों को राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते है।
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…
योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…