रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने अवैध गांजाके साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह मयफोर्स अमडरिया नहर पुलिया के आगे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.3 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी की। जिसकी कीमत लगभग छब्बीस हजार रूपये बतायी जा रही है। बरामदगी के आधार पर रामकोला पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा संख्या 488/2023 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई। गिरफ्तार अभियुक्त कसया थाना क्षेत्र के नादह निवासी दीपक पटेल पुत्र आत्मा पटेल हैं।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक कन्हैया लाल यादव, कांस्टेबल हिमांशु सिंह , रामेन्द्र यादव , शिवबदन यादव, जयहिन्द यादव मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…