रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत साइकिल से इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही नौवीं की छात्रा को रास्ते में एक युवक ने जबरन उसे गन्ने के खेत में ले जाने लगा। छात्रा शोर मचाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर रास्ते से जा रहे कुछ लोगों ने छात्रा को बचाया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना के संबंध में रामकोला पुलिस को तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा गाँव से दो किलोमीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज में प्रतिदिन की भांति साइकिल से पढ़ने जा रही थी कि विद्यालय पहुंचने से पूर्व रास्ते में एक युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर रास्ते से जा रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को बचाया। इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई पिता ने रामकोला पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…