News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अंतर प्रांतीय पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो जख्मी अन्य दो गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2023  |  8:08 AM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अंतर प्रांतीय पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो जख्मी अन्य दो गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि अंतर प्रांतीय पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हुई है जिसमे दो पशु तस्करों की पैर में गोली लगी है उन्हे जख्मी हालत में गिरफ्तार किया गया है। वही उनके दो अन्य साथी को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

मंगलवार/बुधवार की मध्य रात्रि के बाद कोतवाल हाटा राज प्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह,थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार मय टीम को यह सूचना हाथ लगी की रामकोला थाना क्षेत्र के बनकटा सिहासा नहर रोड के रास्ते पशु तस्कर प्रतिबंधित जानवर की खेप बिहार ले जाने वाले है, सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर नाकेबंदी कर तस्करो की सुराग रस्सी जुट।गए तबतक एक तेज गति से रोशनी आते दिखाई दिया, जो माल वाहक पिकप था,उसे रोकने का प्रयास पुलिस टीम द्वारा किया गया,तो चालक पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने लगा,फिर घिरते हुए देख पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे,पुलिस टीम भी आत्म सुरक्षा में गोली चलाई उसमे अंतर प्रांतीय पशु तस्कर रुस्तम शाह पुत्र राजा देवान निवासी अहिरौली डुबौली,टोला तकिया थाना गोपालपुर,जिला गोपालगंज,बिहार, लुडन शाह पुत्र अफसर शाह निवासी रामपुर जिवधर थाना विशंभर पूर जिला गोपालगंज बिहार की पैर में गोली लगी है,जिन्हे जख्मी हालत में गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल पडरौना भर्ती कराया गया वही इनके दो अन्य साथी नाजी पुत्र समिलुहा निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर,अब्दुल मन्नान पुत्र बहारुदीन निवासी अहिरौली डुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए तस्करो पर संतकबीर नगर,कुशीनगर में पशु तस्करी के अभियोग दर्ज है।पकड़े गए तस्करो से एक माल वाहक पिकप,सात राशि गो वंश,दो अवैध तमंचा,दो फायर शुदा कारतूस,दो जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन,वही जमा तलाशी में अठारह सौ रुपए नगद बरामद हुए है।

पुलिस टीम आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking