रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध व अपराधियों तथा खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुशीनगर के खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह मय हमराही यान ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी कार्यवाही की।
इस कार्यवाही के दौरान अवैध खनन मिट्टी के कार्य में लगे एक जेसीबी,चार अदद ट्राली मय ट्रैक्टर मिट्टी लदी हुई वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये जानकारी दी कि खनन अधिकारी द्वारा लिखित कार्यवाही के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अवैध खनन के छापेमारी के दौरान हे0का0 लक्ष्मण सिंह, का0 रोशन त्रिपाठी, हे0का0 राकेश कुमार गोंड के अलावा खनन अधिकारी श्री सिंह के हमराहीयान उपस्थित रहे। खनन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि सूचना पर हम पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध खनन में संलिप्त वाहन को कब्जे में लेकर जब्त करने की कार्यवाही की।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…