News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्री परमानंद महराज के प्राकट्योत्सव को रामकोला धाम में धूमधाम से मनाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 7, 2022  |  8:04 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्री परमानंद महराज के प्राकट्योत्सव को रामकोला धाम में धूमधाम से मनाया गया

रामकोला/कुशीनगर। रम अलौकिक श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी धर्मों के आस्था का केंद्र श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी भगवानानंद जी महाराज आश्रम सनातन विश्व दर्शन मंदिर,रामकोला धाम में शुुुुक्रवार को सत्संग एवं प्रवचन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महाराज के अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

प्राकट्योत्सव के मौके पर स्वामी विज्ञानानंद उर्फ मौनी बाबा ने ब्रह्मलीन महाराज के प्रतिमा को माल्यार्पण कर त्रिशूल पूजन किया।इसके साथ अनेक साधु-संतों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर कोने-कोने से आए अनुयायियों सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में स्वामी निर्भयानंद उर्फ बहादुुर बाबा ,बनारस से कुबेरानंद महाराज जी ,अयोध्या से सिद्धनाथ बाबा,शिव स्वरूपानंद जी, आगरा से दयानंद सरस्वती, राजेशानंद जी,गुुुरूदयाल बाबा, राकेशानंद,राममूर्ति बाबा,गंगाबाबा आदि संत-महात्मा व कुशीनगर से महेन्द्र भंते आदि सहित मनकापुर से अतुल नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ बाबा सिंह तथा बबुआ जी बनारस,विद्याधर सेठ,राधेश्याम सिंह,सतीश ,पप्पू प्रधान, दिग्विजय नाथ,बह्मचारी राजेन्द्र जी,धनंजय प्रजापति,लालजी साधू आदि साधु- संतों के अलावा पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,जयप्रकाश शाही,जयप्रकाश उपाध्याय, अजय गोविन्द राव,एडवोकेट संजीव सिंह,दारोगा कुंवर ,गोलू गोविन्द राव, अमावस गोंड ,सत्यपाल गोविंद राव,प्रिन्स गोविन्द राव,जितेश गो0 राव, शंकर मद्धेशिया,उमेश तिवारी,दिनेश यादव सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय आदि सहित हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर के व्यवस्थापक व संरक्षक रंगनाथ बाबा ने कार्यक्रम की सफलता पर महराज जी के अनुयायियों के प्रति आभार जताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking