रामकोला/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामकोला ब्लाक क्षेत्र के शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राधे गोविंद शाही ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विधिवत प्रकाश डाला और कहा कि कोई भी सीमा महिलाओं को रोक नहीं सकती है,उनकी सीमाएं अनंत है,महिलाएं संघर्ष करके हर मुकाम पा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य फिरोज अली ने महिलाओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर अनूप खरवार, सुष्मिता सिंह आदि ने भी अपना विचार व्यक्त रखा। इंदु कुशवाहा, नेहा कुशवाहा, शीतल वर्मा ,अर्चना पटेल आदि छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण एवं लिपिक पंकज सिंह ,अवधेश तिवारी समेत समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…