News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: थाना परिसर अन्तर्गत हुआ बाबा शिव भोले के मंदिर का जीर्णोद्धार 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 29, 2023  |  8:08 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: थाना परिसर अन्तर्गत हुआ बाबा शिव भोले के मंदिर का जीर्णोद्धार 
  • वेदिक मंत्रोचार के साथ हुआ मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा 
  • भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना परिसर अन्तर्गत स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर सोमवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा मंदिर में योग्य आचार्य द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ कैलाशपति भोलेेनाथ के शिवलिंग व माता पार्वती सहित उनके परिवार श्रीकार्तिकेय जी ,श्री गणेश जी, श्री नंदी जी महाराज के अलावा माँँ दुुर्गा, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। पूूूजन का समस्त कार्य थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती बीना सिंह के साथ यजमान के रूप में सम्पन्न कराया।पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने उदघाटन कर देवी -देवताओं से आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आचार्य  ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व विघ्न विनाशक जाप के अलावा विधिवत पूजन-अर्चन तथा अनेक जाप एवं अनुष्ठान किये गये। आपको बताते चलूँ कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया और जन सहयोग से शिव मंदिर के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया।जहां शिव परिवार का स्थापना कराकर प्राण-प्रतिष्ठा कराया गया है।भजन गायक संगम राजा की टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी।  इस अवसर पर भारी तादाद में अपराह्न तीन बजे के बाद स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking