रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को रामकोला नगयर में कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाम्भवी अल्ट्रासाउंड सेंटर की औचक निरीक्षण किया। जाँच के दौरान डाक्टर अनुपस्थित मिले।
प्राप्त समाचार के अनुसार एसडीएम कप्तानगंज शुक्रवार को अपराह्न पौने दो बजे के लगभग रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉ ए0पी0 गुप्ता को साथ लेकर शाम्भवी अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टर अनुपस्थित मिले।अल्ट्रासाउंड के प्रोपराइटर रणवीर सिंह मौजूद रहे। एमओआईसी डाक्टर गुप्ता ने बताया कि सेन्टर की जांच की गई है सब कुछ ठीक है। जाँच के संबंध में एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात की नवीनीकरण के लिए सीएमओ कुशीनगर के वहां आवेदन किया गया है।निर्देश पर उसके परिप्रेक्ष्य में भौतिक सत्यापन के लिए जाँच की गई है।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…