News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एसडीएम ने बूथवार बीएलओ की निगरानी की; वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए- एसडीएम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 4, 2022  |  4:07 PM

570 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने बूथवार बीएलओ की निगरानी की; वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए- एसडीएम WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर ।निर्वाचन आयोग की ओर सेे चलाये गये विशेष अभियान के तहत रविवार को बूथों पर बीएलओ तैनात रहे।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

कप्तानगंज की उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने जनता इंटर कालेज रामकोला, रामपुर बगहा सहित बूथवार बीएलओ की निगरानी की।निगरानी के दौरान चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी उपस्थित मिले।

एसडीएम मैैैडम ने बताया कि इसके लिए लोगों के अंदर जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए बीडीओ, सीडीपीओ, कानूनगो, लेखपाल सहित आदि कर्मचारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची से जुड़े किसी भी तरह के काम के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6,स्वेच्छा से आधार नंबर अपडेट कराने के लिए फॉर्म-6 ख, मतदाता सूची से नाम हटाने या नाम जोड़ने के लिए फार्म-7, वोटर लिस्ट से जुड़ी कोई गलती ठीक कराने फार्म-8, दूसरा मतदाता पहचान पत्र बनवाने, दिव्यांग चिन्हीकरण एवं जिन परिवारों के बच्चों के पहली बार वोटर कार्ड बनने हैं, वह अब उनके परिवार के साथ ही जोड़े जाएंगे।

इसके लिए नए मतदाताओं के आवेदन में उनके परिजन के वोटर कार्ड नंबर लिए जाएंगे।उसी नंबर के साथ उनको जोड़ा जाएगा ताकि मतदान के दिन पूरा परिवार एक ही जगह वोट डाल सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking