रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर में आये दिन हो रहे भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। इसको लेकर अतिक्रमण किये लोगों के अंदर हड़कंप मचा रहा।
आपको बताते चलूँ कि नगर अन्तर्गत नाली तथा सड़क पर अतिक्रमण किये पटरी व्यवसायियों को नाली के अंदर अपनी दुकान कर लेने के लिए चार रोज पूर्व ही लाउड स्पीकर से प्रचार कर अपील किया गया था। जो दुकानदार प्रचार- प्रसार को अनसुना कर दिया था उस पर जेसीबी की कार्यवाई हुई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस कार्यवाई में दुकानों के बोर्ड, बैनर सहित तीन ठेला नगर पंचायत में भेजवाया गया तथा दुकान के आगे डाले गए टिन शेड और झोपड़ी को ध्वस्त किया गया।
एसडीएम ने ई0 ओ0 से कहा कि एक सप्ताह तक नगर पंचायत कर्मी निगरानी करें अगर दुबारा कोई अतिक्रमण करता है तो उसको समझाएँ, इसके बाद भी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने की वजह से भारी जाम लग जाता है और कभी-कभी एम्बुलेंस उसमें फंस जाता है और मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है। भारी जाम लगने के कारण तमाम आवश्यक कार्य भी प्रभावित होते हैं तथा दुर्घटनाएं होती है । उन्होंने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों की निगरानी होती रहेगी।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, एस. आइ. दिनेश यादव , एस.आइ अनिल यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल आशुतोष के अलावा हेड कांस्टेबल हिमांशु सिंह, का0 शिवबरन यादव सहित तमाम पुलिस फोर्स तथा प्रदीप गुप्ता ,इन्द्रजीत यादव, विकास राव, आमिर इराकी,हर्ष कुमार, देश कुमार समेत अन्य नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…