News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एसडीएम ने सुलझाया ब्रह्म स्थान विवाद का मामला, तनाव हुआ समाप्त

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:21 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने सुलझाया ब्रह्म स्थान विवाद का मामला, तनाव हुआ समाप्त
  • राजस्व टीम के साथ पुलिस भी रही मौजूद

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के मोती पाकड़ गाँव (वर्तमान में स्थानीय नगर के शिव नगर वार्ड नं0 11) में ब्रह्म स्थान की साफ- सफाई व चबूतरा मरम्मत के दौरान एक विशेष समुदाय के लोगों के विरोध करने के बाद गाँव में उपजे तनाव की जानकारी होने के बाद मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ गुरुवार को मौके पहुँचे और पूरी जांच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों की राजी खुशी से मामले का पटाक्षेप कराकर तनाव को समाप्त कराया। स्पाट मेमो पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगा कर ब्रह्म स्थान के वर्तमान नींव से तीन फुट चारों तरफ गोलाई में समतलीयकरण करवाया जायेगा, जिस पर आने- जाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी पर अपनी सहमति जताई।
प्राप्त जानकारी अनुसार उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह को संबंधित गाँव निवासियों द्वारा गत 10 सितम्बर को ब्रह्म स्थान की साफ- सफाई और ऊंची करण को लेकर उपजे विवाद के दृष्टिगत जानकारी दी गई थी कि ग्राम सभा के सम्मानित लोगों द्वारा प्राचीन ब्रह्म स्थान का जमीन के अंदर हुए का चबूतरे का मरम्मत एवं साफ- सफाई का कार्य कराया जा रहा था कि गाँव के विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने बेवजह मामले को तूल देने की नियत से पहुंचे और कार्य को बंद करवा दिये। जबकि सैकड़ों वर्ष पूर्व आराजी नं0 388 रकबा 0.188 हे0 में से 0.008 हे0 पर पुराना ब्रह्म स्थान स्थापित है। इसको लेकर गाँव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी।
गाँव के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज के लोगों ने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए मामले को एसडीएम साहब के संज्ञान में लाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कप्तानगंज तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मामले का पूरा तहकीकात करने व जमीन की पूरी नवैयत समझने के बाद मामला का निस्तारण किया।

निस्तारण के दौरान स्पाट मेमो पर प्रथम पक्ष के मारकण्डेय शाही, श्रीकृष्ण यादव, छेदी, रामकिशुन, रवि प्रकाश, पवन सिंह सहित आदि के अलावा दूसरे पक्ष के रहीम अंसारी, सभासद शहाबुद्दीन अंसारी, नैमुद्दीन, असरफ, आलम अंसारी, मुहम्मद हनीफ, अलीमुल्लाह, मुहम्मद मंसूर, यासीन आदि ने हस्ताक्षर कर व अंगूठा लगवा कर निर्णय पर अपनी सहमति जताई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल रौनक सिंह, लेखपाल प्रदीप कुमार, लेखपाल मुकुट बिहारी आदि के अलावा पुलिस बल मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking