News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चीनी मिल में शरद कालीन गन्ना बुवाई की जागरूकता हेतु संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 1, 2022  |  4:51 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चीनी मिल में शरद कालीन गन्ना बुवाई की जागरूकता हेतु संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रामकोला/कुशीनगर। शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतु त्रिवेणी चीनी मिल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा चीनी द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ बुवाई की विभिन्न विधियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

  गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के डॉ ओ0पी0 गुप्ता सहायक निदेशक ने गन्ने के साथ सहफसली खेती पर जोर दिया और बुवाई की विधिवत जानकारी दी तथा लाल सड़न रोग की  रोकथाम के लिए 0238 प्रजाति की गन्ने की बुवाई न करने की सलाह दी।

चीनी मिल के नवागत इकाई प्रमुख यश राज सिंह ने गन्ने को एक लाभकारी फसल बताते हुए कहा कि शरद कालीन बुवाई में गन्ने की पैदावार में 25% की बढ़ोतरी होती है तथा यह गन्ना रोग को रोकने में काफी प्रबल हो जाता है। किसानों के प्रश्नों का उत्तर देने के क्रम में इकाई प्रमुख ने बताया कि शरदकालीन बुवाई हेतु किसानों को ऋण पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी कटौती उनके सप्लाई में समायोजित कर ली जाएगी। 

मिल के वरिष्ठ प्रबंधक (विकास) डॉ एस के त्रिपाठी ने शरद कालीन बुवाई हेतु चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बुवाई से पूर्व भूमि तथा बीज का उपचार अवश्य करें। संबंधित दवाएं चीनी मिल 50% अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बुवाई के समय लाइन से लाइन की दूरी 4 फिट रखने की सलाह दी।  

गन्ना विभाग प्रमुख एस0के0एस0 बघेल ने श्रमिकों की कमी को देखते हुए यांत्रिक करण पर विशेष बल दिया तथा किसानों से घोषणा पत्र भरने, खतौनी उपलब्ध कराने तथा अपने- अपने सट्टा की जांच करने की सलाह दी और जानकारी दी कि नर्सरी लगाने हेतु बीज शोधन बिल्कुल नि:शुल्क किया जायेगा।प्रदर्शनी में चीनी मिल द्वारा कोयंबटूर से मंगाई गई बीज शोधन की मशीन द्वारा बीज गन्ना शोधन का प्रदर्शन किया गया। गोष्ठी के समापन पर विभाग के चंदशेखर सिंह ने संगोष्ठी में आए सभी सम्मानित किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस  दौरान आनंद मिश्रा, संजय चौबे, तारकेश्वर गोविंद राव सहित मिल के तमाम कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking