रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के कुसम्हा खास गाँव स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री शिव पुराण ज्ञान महा यज्ञ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान हर तरफ भक्तिमय सा प्रतीत हो रहा था तथा श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूँजयमान सा हो रहा था।
प्राप्त समाचार के अनुसार श्री शिव पुराण ज्ञान महा यज्ञ के प्रारंभ से पूर्व भारी तादाद में कन्याएं सिर पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकली और शिवरही, बेेेेरौना ,सुकवासी,रामनगर होते हुए रगड़गंज छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंची।
जहां यज्ञ आचार्य विष्णु उपाध्याय एवं उनकेे सहयोगियों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया तथा कलश यात्रा रगड़गंज, बिरौली, बरियारपुुर, भोकरिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पूूूरे विधि- विधान के साथ कलश को स्थापित कराया गया।यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 जिऊ राम दास जी महाराज ने बताया कि अयोध्या से पधारे आचार्य जे0पी0 व्यास जी महाराज द्वारा महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर में 1बजेे से सायंं 4 बजे और रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक कथा प्रवचन का श्रवण कराया जायेेगा। कलश यात्रा के दौरान लाल बाबू राव समेत भारी तादाद में ग्रामवासी शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…