रामकोला/कुशीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा पखवारा के दौरान रामकोला क्षेत्र के भठही खुर्द गांव में पंचायत भवन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मरीजों को जांच के उपरांत दवा,चश्मा दिया गया तथा गम्भीर मरीजों को ऑपरेशन की भी व्यवस्था की गई।
रामकोला के समाजसेवी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि संजय यादव द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भठही खुर्द (कठबरवा) पंचायत भवन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन जनता इंटर कालेज रामकोला के सेवानिवृत्त शिक्षक आर0 पी0 यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद फीता काट कर किया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान मुनेब कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. मुकेश गुप्ता व डॉ. पवन यादव द्वारा गांव के इसरावती देवी,श्याम देवी,महेन्द्र शर्मा, बिट्टू यादव, रामप्रसाद, पिंटू, चंदा देवी,प्रेमशिला, ,लक्ष्मी प्रसाद,सुमन देवी सहित आदि मरीजों की जांच की गयी।इस दौरान डब्लू मणि,रामेश्वर गोविन्द राव,ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव,राजू मौर्या,प्रधान प्रतिनिधि धनौजी खास त्रिलोकी गोंड़,ज्ञानेंद्र शाही,दशरथ यादव,चन्द्रिका यादव, तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…