News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: चीनी मिल ने 5 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का किया भुगतान

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 18, 2023  |  4:22 PM

493 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: चीनी मिल ने 5 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का किया भुगतान

Advertisement

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह व कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से संयुक्त रूप से जानकारी है कि चीनी मिल ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को जनपद में अग्रणी रखते हुए गत 5 मार्च तक का खरीद किये गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

उन्होंने जानकारी दी है कि चीनी मिल द्वारा शनिवार को 27 फरवरी से 5 मार्च तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 11.59  करोड़ रुपए किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है तथा नये सत्र में चीनी मिल द्वारा 190 करोड़ 17 लाख रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।  चीनी मिल दिनांक 16 मार्च  23 तक 60.37 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 6.28 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अच्छी उपज के लिए रोग ग्रस्त गन्ने को छोड़ गन्ने की नई प्रजाति का बावग करें तथा ट्रेंच या बाइडर विधि से गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों को अनुदानित दर पर उर्वरक भी उपलब्ध कराया जायेगा।

अधिकारी द्वय ने कहा है कि चीनी मिल के लिए किसान हित सर्वोपरि है।चीनी मिल परिक्षेत्र के देवेन्द्र राय,रविन्द्र राय, गोपाल राव,मुकुल सिंह सहित आदि किसानों ने समय से गन्ना मूल्य मुगतान करने पर चीनी मिल के कार्य प्रणाली की सराहना की है। 

Advertisement

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking