News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: गन्ना लदा ट्रैक्टर- टेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 26, 2023  |  8:04 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गन्ना लदा ट्रैक्टर- टेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक रेफर

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर खपरधिक्का के सामने मंगलवार की दोपहर रामकोला चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-टेलर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक चपेट से बाहर जा गिरा लेकिन चालक मजहर अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी मीठहा माफी ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची और घायल चालक मजहर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भिजवाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जानकारी मिली है कि थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गाँव के सामने गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के दायीं ओर ट्रेलर समेत करीब दस फीट नीचे पलट गई। एक व्यक्ति तो थोड़ा दूर जा गिरा लेकिन चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शोर मचाने पर राहगीर व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचा और चालक को बाहर निकाला।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking