News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, किया सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2022  |  7:44 PM

385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, किया सांस्कृतिक कार्यक्रम  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।इस मौके पर केक काटकर व पुष्प अर्पित कर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सभी अतिथियों ने गुरूजनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान व डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि डा0 राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है व्यक्तित्व गढ़ना।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

उनका मानना था कि यदि शिक्षा के माध्यम से केवल जीवन के आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति होती है और व्यक्तित्व निर्माण का उद्देश्य अधूरा रह जाता है तो ऐसी शिक्षा अधूरी व एकांकी है।आज विद्यालय शिक्षाशाला कम व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में दिखने लगा है।उन्होंने राष्ट्र-निर्माताओं की सराहना की जो छात्रों को शिक्षा का निर्बाध प्रवाह प्रदान करके युवा प्रतिभाओं का पोषण करते हैं।इस अवसर पर सेंट थामस साइंस एकेडमी, चन्द्रावती देवी बालिका हाई स्कूल सहित आदि विद्यालयों में छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी और शिक्षकों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर मैथ्यू पी,गौरव प्रताप सिंह, बृजेन्द्र श्रीवास्तव ,इमरान खान, अशोक वर्मा, सुशील तिवारी, मोहसिन खान, उल्का सिंह, दृष्टि गोविन्द राव, प्रियंका सिंह, शबाना एवं गोल्डी सिंह सहित तमाम शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking