रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डा0 ए0यस0 मिश्र की 74 वर्षीय पत्नी चन्द्रकांति देवी ने गुरूवार को अपराह्न 2 बजे के लगभग फातिमा हास्पिटल गोरखपुर में अपने जीवन की अंतिम सांसे ली और ईश्वर को प्यारी हो गयी।आकस्मिक निधन का समाचार आम होते ही उनके शुभचिंतक, मित्र एवं रिश्तेदार शोकाकुल हो गये और उनके आने और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने का क्रम शुरू हो गया। शुुुुक्रवार को दिन में 12 बजे के करीब नाारायणी नदी के पनियहवां घाट पर भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर उनके पंचतत्व में विलीन होने का साक्षी बनें।
पडरौना के चिकित्सक डाक्टर बिपिन बिहारी चौबे, डा0 शिवाजी राव,डा0 विवेक चौबे ,डा0 सी0बी0 तिवारी, डा0 अवध बिहारी मल्ल,मंडल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ,एडवोकेट उमाशंकर मणि त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, लालबाबू श्रीवास्तव, पत्रकार रामबिहारी राव, पत्रकार मोहन राव, सभासद आलोक कुमार गुप्ता,सत्यपाल गोविन्द राव, विनय सिंह, प्रिन्स गोविन्द राव,जितेश गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, जयप्रकाश गुप्ता,सुनील जायसवाल राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…