News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पांच रोज पूर्व नदी में स्नान करने के दौरान डूबे विशाल का शव गैर जनपद में मिला, ब्लॉक प्रमुख रामकोला का प्रयास सराहनीय रहा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 20, 2024  |  8:52 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पांच रोज पूर्व नदी में स्नान करने के दौरान डूबे विशाल का शव गैर जनपद में मिला, ब्लॉक प्रमुख रामकोला का प्रयास सराहनीय रहा

रामकोला/कुशीनगर । पिछले सप्ताह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत साहबगंज छोटी गंडक में रामकोला थाना क्षेत्र के कलश यात्रा में शामिल दो युवक स्नान करने के दौरान डूब गए थे। घटना के एक दिन बाद एनडीआरएफ टीम के प्रयास से एक युवक का शव मिल गया था। दूसरे युवक को ढूढ़ने का प्रयास जारी था, मंगलवार को देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना अन्तर्गत छोटी गंडक में सोनहुला रामनगर घाट के समीप दूसरे युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण मृतक के परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों के शिनाख्त के बाद मुकामी पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालाछपरा बड़का टोला स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की खंडित प्रतिमा के स्थान पर नया शिवलिंग स्थापित करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा करने हेतु तीन दिवसीय यज्ञ हो रहा था। शुभारंभ के लिए गुरुवार को दोपहर में गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु छोटी गण्डक के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप खूटहवां घाट पर पहुंचे और कलश में जल भरने लगे। जल भरने के दौरान तीन युवक नदी में नहाने गए, नदी की गहराई ज्यादा होने व तेज बहाव के कारण तीनों युवक डूबने लगे। किसी तरह एक युवक नदी पार कर दूसरे तरफ निकल गया जबकि विशाल मौर्या (खटिक) पुत्र जगत मौर्या उम्र 20 वर्ष और अजीत मौर्या (खटिक) पुत्र रामअधार मौर्या उम्र 18 वर्ष नदी में डूब गये। नदी में डूबे दोनों युवकों की जानकारी होते ही रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त करने लगे। एनडीआरएफ टीम के प्रयास से एक दिन बाद एक युवक का शव घटनास्थल के आसपास मिल गया। दूसरे का प्रयास जारी रहा। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद परिजन अब निराश हो गये थे कि दूसरे का शव मंगलवार को देवरिया जनपद अन्तर्गत मिला। घटना के दिन से ही ब्लॉक प्रमुख का प्रयास सराहनीय रहा। ब्लॉक प्रमुख ने मृतक के घर लाला छपरा पहुंच कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिये। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों के बीच से ही जिलाधिकारी से मोबाइल पर जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया ।

दोनों युवकों की तलाश कराने में रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण काफी सक्रिय रहे । जहां एक तरफ छोटी गंडक नदी में रविवार को एनडीआरएफ टीम विशाल को खोजती रही वही ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह दिन भर नदी के घाट पर बैठे रहे। युवा ब्लाक प्रमुख के इस प्रयास की खूब प्रशंसा हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking