News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शांति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 9, 2022  |  8:00 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शांति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व 

रामकोला/कुशीनगर। त्याग व बलिदान का त्यौहार मुहर्रम मंगलवार को पूरे शिद्दत के साथ सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाली गयी। जो कोरोना काल के दौरान नहीं निकाली जा सकी थी।जुलूस में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। ताजिये की जुलूस में हिन्दुओं ने शिरकत कर भाईचारे के रिश्ते को मजबूत किया। इमाम हुसैन और उनके जानशीनो की शहादत पर सीना पीट-पीटकर गम जताया गया। गाजिया और इस्लामियां अखाड़ा नं0 1 मिस्कारी मुहल्ला कस्बा रामकोला एवं इस्लामियां अखाड़ा उर्दहा 2 रामकोला के मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान भारतीय तिरंगा के नेतृत्व में हैरत अंगेज करतब दिखाये। मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में कोई घटना न घटे प्रशासन पूरी तरह सतर्क था । एक- दूसरे गावों के ताजिया मिलान के बाद देर रात्रि तक कर्बले पर मेला लगा रहा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, सभासद श्रीप्रकाश पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि देवधन सिंह पुट्टू बाबू, अमरजीत गोविंद राव, प्रीतम गोविंद राव, सभासद जुल्फिकार ,मैनुद्दीन उर्फ मैना ,कन्हैया मौर्य,शराफत अली,मासूम रजा ,मनौउर हुसैन,शेर मुहम्मद, रेयाज अहमद ,नूरलैन,टीपू सुल्तान,मोनाज अली,रंगलाल समेत भारी तादात में लोग मौजूद रहे।ताजिया जुलूस के साथ पुलिस भी मौजूद रही। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि पर्व को  सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही और क्षेत्र में निगहबानी रही। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking