रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव के घुरहुछपरा पोखरा पर नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराम महायज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यज्ञ में रामलीला व प्रवचन का भी आयोजन किया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को पूजा अर्चना के बाद मोरवन घुरहुछपरा पोखरा स्थित शिवमंदिर परिसर से 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर निकली।कलश यात्रा की अगवानी घुड़सवार कर रहे थे। कलश यात्रा की शुरुआत आशुतोष उर्फ गोलू गोविंद राव व प्रिंस गोविंद राव ने फीता काटकर की। कलश यात्रा भक्ति गीत, जय श्री राम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबुछपरा, तिवारी छपरा, पिड़ारी भोदसी, उर्दहा, रामकोला नगर होते हुए रामकोला- पडरौना मार्ग स्थित प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य प्रवीण कुमार द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पोखरे से कलश में जल भरवाया। पुनः माथे पर जल से भरा कलश लिये कन्याओं ने चिलचिलाती धूप में केनयूनियन, पिड़ारी, फरना व फुलवरिया होकर यज्ञस्थल पहुंची,कलश को यज्ञमंडप में स्थापित कराया गया।
आयोजक मंडल के बलवंत सिंह, निशांत शुक्ला, उदय प्रकाश ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में दिन में कानपुर से आये संजय पांडेय, चित्रकूट के शिवभवन दास, अयोध्या से आयी वंदना त्रिपाठी का प्रवचन होगा। रात में अयोध्या की रामलीला मंडली का मंचन होगा। इस दौरान राजेश राय, सिंटू सिंह, भरत, सुभाष पटेल, रामानंद पटेल, राजेश यादव, दीपक, गुड्डू, धनंजय राय, शिशु, लव शर्मा, कुश शर्मा, संदीप, प्रतीक, सूरज, मनीष पांडेय सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…