रामकोला/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा की ध्वनि से गूंज उठे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेेल पत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर,प्राचीन शिव मंदिर अमवा धाम,सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर, धर्मसमधा शिवमंदिर ,उर्दहा कपरबथवा बाबा शिवमंदिर,पपउर कुसम्हां,मांडेराय, बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा, रामकोला बिजली हैडिल स्थित शिवमंदिर समेत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी शिवालयों में शिव भक्तो की भारी तादात में भीड़ लगी रही। एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…