रामकोला/कुशीनगर । रविवार को सुबह 9 बजे के लगभग रामकोला ब्लाक के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।शव क्षत-विक्षत होने के कारण महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया।
रामकोला ब्लॉक के समीप रेलवे फाटक 88 सी से करीब 50 मीटर पश्चिम सुबह 9 बजे के बाद कप्तानगंज की तरफ से आ रही सवारी गाड़ी 05190 से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी।वह साड़ी पहनी हुई थी।शव क्षत-विक्षत होने के कारण महिला का शिनाख्त नही पाया।सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस पडरौना मौके पर पहुंची।आवश्यक कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पडरौना चली गयी।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…