रामकोला/कुशीनगर। स्थाई करने की मांग को लेकर त्रिवेणी चीनी मिल के समस्त तौल लिपिकों एवं टोकन क्लर्क, यार्ड कर्मचारियों ने मिल परिसर अंतर्गत धरना दिया।धरना में कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय पहुंचे और मांग पत्र से संबंधित ज्ञापन लिये। ज्ञापन लेने के बाद कारखाना प्रबंधक ने मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना को समाप्त करवाये।उन्होंने कहा कि स्थायी करने की अलग प्रक्रिया होती है।
मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी चीनी मिल के लगभग साढ़े तीन दर्जन गन्ना तौल सेन्टर खुले है। शनिवार को सभी सेंटरों के तौल लिपिक तौल ठप कर स्थायी करने की मांग को लेकर चीनी मिल के परिसर में इकट्ठा हुए और प्रबंध तंत्र से मांग करने लगे कि हम लोगों को स्थायी किया जाय।त्रिवेणी चीनी मिल के तौल लिपिकों का कहना था कि तौल ठप करने व अपनी मांगों की सूचना वे पहले ही प्रबंधन को दे चुके हैं। दूसरी ओर कारखाना प्रबंधक श्री राय का कहना था कि उन्हें कुरियर से एक बिना हस्ताक्षरित पत्र मिला है। लिपिकों का कहना था कि 15-20 वर्षों से कार्यरत तौल लिपिकों को क्रमशः 6000, 7000, 8000 हजार रूपये ही वेतन के तौर पर प्रति महीना सीजन सत्र के दौरान मिलता है।सीजन समाप्त होने के बाद हम लोगों को घर बैठा दिया जाता है जिससे हमें अपने परिवार की जीविका चलाने और अपने बच्चों की परवरिश के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने मांग किया की महंगाई को देखते हुए हम लोगों को उचित मानदेय दें और स्थायीकरण करने की कृपा करें।करीब 4 घंटे तक चली वार्ता के बाद तौल लिपिक अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कारखाना प्रबंधक को सौंपे। ज्ञापन लेकर आश्वासन देने के साथ प्रबंधक ने सभी लिपिकों को अपने अपने तौल केंद्रों पर जाकर कार्य शुरू करने को कहा।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन बैकुंठ शाही,डीजीएम केन संजीव बालियान,आनंद मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, संजय चौबे, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…