रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला नगर के बलुआ चौराहे के समीप खुली शब्दिता पावर प्वाइंट एवं शुभिका ट्रेडर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला नगर के बलुआ चौराहा के समीप लगे महाराणा प्रताप मूर्ति के नजदीक शब्दिता पावर प्वाइंट एवं शुभिका ट्रेडर्स की दुकान में गत 28/29 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर यूटीएल (फ्यूज्यामा) कम्पनी की दो बैट्री,एचपी कम्पनी का एक लैपटॉप तथा तीस हजार रूपये नगदी चुराकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।रामकोला कस्बा वार्ड नंबर 21के निवासी दुकानदार ज्ञानवर्धन गोविन्द राव ने थाना में तहरीर दिया है कि हम और हमारे रिश्तेदार कृष्ण प्रताप सिंह संयुक्त रूप से बलुआ चौराहे पर यूटीएल सोलर इन्वर्टर एवं बैट्री का व्यवसाय को चलाने हेतु दुकान खोले है।गत 28 मार्च को रोज की भांति दुकान को बंद कर अपने घर चला गया।दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने आया तो शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की जानकारी हुई। घटना की जानकारी तत्काल 112 नम्बर पर दी गयी मौके पर पुलिस पहुंची और तहकीकात की।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…