News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चोरों ने कस्बा में एक घर को बनाया अपना निशाना, नगदी व जेवर सहित अन्य सामानों पे किया हाथ साफ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 20, 2023  |  7:34 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चोरों ने कस्बा में एक घर को बनाया अपना निशाना, नगदी व जेवर सहित अन्य सामानों पे किया हाथ साफ

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा के तिवारी मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

   घटना रामकोला नगर के वार्ड नंबर 20 तिवारी मोहल्ला की है। गृहस्वामी जयप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि घर पर मै अकेला था परिवार के लोग दिल्ली दवा कराने गये है। गत 19 जून दिन सोमवार की रात्रि को दैनिक दिनचर्या के अनुसार घर के सभी दरवाजे को बंद कर बरामदे में रात्रि साढ़े दस बजे के लगभग सो गया।

मंगलवार को सुबह 5 बजे के लगभग उठा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।पिछले हिस्से की तरफ से घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर के अंदर के सभी कमरों के दरवाजे पर लगे ताला को तोड़कर आलमारी और बाक्स को खंगाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गृहस्वामी ने बताया कि दवा कराने के लिए रखा करीब दो लाख रूपये नगद और तीनों बहुओं के जेवर तथा बर्तन आदि की चोरी हुई है।आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गयी है।जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर तहकीकात की है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking