रामकोला/कुशीनगर। आकाशीय बिजली गिरने से हजारों रुपए की क्षति होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला क्षेत्र के ग्राम उर्दहा नं0 1 के निवासी अमित पटेल पुत्र रामसूरत पटेल के घर के समीप नीम के पेड़ पर रविवार को देर रात्रि में आकाशीय बिजली गिरी। अकाशीय बिजली के गिरते ही अमित पटेल के दो मंजिली मकान के छत टूटने एवं दीवार में दरार आने के साथ ही घर की वायरिंग,मीटर,इनवर्टर,फ्रिज,टीवी सहित घर में लगे बिजली से चलने वाली कई चीजें जल गयी।जिससे काफी क्षति हुई।भगवान का शुक्र रहा कि जन की हानि नहीं हुई।गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी गयी है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…