News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कउड़े से लगी आग में सामान सहित तीन रिहायशी घर जले, एक गाभिन भैंस भी जली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 26, 2024  |  6:15 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कउड़े से लगी आग में सामान सहित तीन रिहायशी घर जले, एक गाभिन भैंस भी जली

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 19 अमवा धाम ( धनौजी खास) में बुधवार की रात्रि में अचानक लगी आग में तीन लोगों की घर गृहस्थी के सामान सहित रिहायशी झोपड़ी जल गयी। आग की चपेट में आकर एक गाभिन भैंस भी जलकर मर गयी।  

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

आपको जानकारी के लिए बताते चलूँ कि स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 19 अमवा धाम निवासी जितेंद्र गोंड पुत्र छट्ठू जहाँ अपनी भैंस बांधे थे, के पास कउड़ा किये थे। अचानक कउड़े की आग से उनकी रिहायशी झोपड़ी जलने लगी। इस दौरान खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर में भी आग पकड़ी और बिस्फोट के साथ आग विकराल रुप ले ली। देखते ही देखते विरेन्द्र व महेन्द्र पुत्रगण छट्ठू गोंड की रिहायशी झोपड़ी के साथ घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग लगी में जितेंद्र की गाभिन एक भैंस भी जलकर मर गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँची थी। जानकारी होने पर रात में ही हल्का लेखपाल गौरव सिंह मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने हेतु आग लगी में हुये क्षति का जायजा लिये।

गुरुवार को तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश कुमार मौके पर पहुँच पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिये।मौके पर सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव भी पहुंचे थे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking