News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: दर्शनार्थियों की कार वापसी के दौरान पोल से टकराई, बाल- बाल बचे सवार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 28, 2024  |  7:27 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दर्शनार्थियों की कार वापसी के दौरान पोल से टकराई, बाल- बाल बचे सवार

रामकोला/कुशीनगर । नगर पंचायत अन्तर्गत रामकोला – मथौली मार्ग स्थित बलुआ कब्रिस्तान के पास उच्च वोल्टता के विद्युत सप्लाई पोल से एक कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।गाड़ी में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गये। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी रामकोला पहुंचवाया। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला कस्बा निवासी सुनील वर्मा , रामनरेश बरनवाल ,महेंद्र वर्मा व सरवन वर्मा चार पहिया वाहन से अयोध्या से प्रभु श्री रामलला का दर्शन करके घर लौट रहे थे कि रविवार को भोर में चार बजे के करीब उनकी वाहन मथौली – रामकोला मार्ग पर रामकोला नगर पंचायत ( बलुआ) कब्रिस्तान के पास विद्युत पोल से टकरा गई। वाहन तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए केवल हल्की चोटें आई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking