रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के पपउर गांव के छावनी टोला पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू के सुपुत्र स्व अजितेश्वर सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर गांव के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी ।
गत वर्ष पहुना बाबू के इकलौते पुत्र की कोरोना काल के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मौत के एक वर्ष पूरे होने पर उनकेे छावनी के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।छावनी के लोगों में उनके प्रति असीम प्रेम है। प्रथम पुण्यतिथि पर अधिकतर लोगों की आंखों से आंसू छलक आये।पहुना बाबू केे पुत्र अजितेश्वर दो रियासतों के वारिस थे।उनकी असमय मौत ने ग्रामीणों को गहरी पीड़ा दी है।
श्रद्धांजलि सभा में सीताराम यादव, मंटू बाबा, फतेह मोहम्मद, रवि सिंह, भोला, बिरेद्र सिंह, लल्लन यादव , राजधारी यादव, रामाशंकर यादव, राम नरायन यादव आदि सहित भारी संख्या में लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…