News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 23, 2022  |  8:02 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय मजदूर संघ के 67 वां स्थापना दिवस को रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी एवं संगठन के संस्थापक दत्तोपंत  ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई।इस मौके पर उद्योग हित व श्रमिक हित के विषय में विधिवत प्रकाश डाला गया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि उद्योग जैसे जैसे आगे बढ़ेगा कर्मचारियों की सुविधाएं भी वैसे ही बढ़ती रहेंगी।अधिकारियों व कर्मचारियों में हमेशा सामंजस होना चाहिए। चीनी मिल के कारखाना मानवेंद्र राय ने कहा कि संगठन के स्थापना के पहले  देश में चलने वाले नारे ‘चाहे जो मजबूरी हो, मांगें हमारी पूरी हों’ और ‘कमाने वाला खाएगा’ जैसे नारों को भा.म.सं के संस्थापक ठेंगड़ी साहब ने अमान्य करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘देश के हित में करेंगे काम,काम के लेंगे पूरे दाम’, ‘कमाने वाला खिलाएगा’ जैसे नारे दिये।भारतीय मजदूर संघ शून्य से शुरू होकर आज देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन बन गया है। श्री राय ने कहा कि यह संगठन देश के कोने-कोने तक फैल गया है, जो 67 साल की यात्रा पूरी कर समाज को विकास की दिशा में ले जाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह स्वदेशी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास की अवधारणा पर निरंतर कार्य कर रहा है। राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए करोड़ों कार्यकर्ता समाज में अस्पृश्यता, छुआछूत, दुव्यर्सन जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए जनजागरण के कार्य में लगे हुए हैं। रामकोला चीनी मिल मजदूर संघ के मंत्री ईश्वरचंद्र श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान यांत्रिक प्रकाश झा, प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, गन्ना प्रबंधक अजय कुमार  सिंह बघेल, वित्त प्रबंधक राजकुमार ,आशीष सिह,गौरव कुमार सिंह एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking