News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने 5 फरवरी तक आपूर्ति हुये गन्ना का भुगतान किया – प्रधान प्रबंधक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 18, 2023  |  5:42 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने 5 फरवरी तक आपूर्ति हुये गन्ना का भुगतान किया – प्रधान प्रबंधक  WhatsApp
Responsive image
  • उन्नतिशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई पर किसानों को चीनी मिल देगी 25 रूपया प्रीमियम सहयोग

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से 5 फरवरी तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 12  करोड़ रुपए चीनी मिल ने किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।  उन्होंने जानकारी दी कि चीनी दिनांक 14 फरवरी 23 तक 45.69 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 4.65 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अच्छी उपज के लिए रोग ग्रस्त गन्ने को छोड़ गन्ने की नई प्रजाति सी0ओ0 0118 ,98014, 15023 सहित आदि उन्नतिशील प्रजाति के गन्ना की बुवाई करें।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

उन्होंने जानकारी दी कि मिल के गन्ना विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बसंतकालीन गन्ना बुवाई में बीज आपूर्तिकर्ता किसानों को उक्त गन्ना प्रजाति के वितरण पर 25 रूपया कु0 प्रीमियम तथा परिक्षेत्र के अंदर की गन्ना बीज ढुलाई हेतु अनुदान दिया जायेंगा। साथ ही किसानों को गन्ना बीज उपचार के लिए हेक्सास्टाप को 50% तथा ट्राइकोडर्मा को 75% अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है । चीनी मिल सहयोग के लिए सदैव आपके साथ है।

इस मौके पर डीजीएम केेन सतीश बालियान एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय भी मौजूद रहे। ट्रेंच या वाइडर विधि से बुवाई करने पर भी सहयोग के रूप में किसानों को उर्वरक,सूक्ष्म तत्व, वायोपोटास अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।इस मौके पर डीजीएम केेन सतीश बालियान एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय भी मौजूद रहे।  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking