News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: होली खेलने के दौरान अबीर गिरने को लेकर को लेकर हुए दो समुदायों के विवाद में दो दर्जन लोग घायल, जानें- पूरा मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2022  |  5:32 PM

1,586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: होली खेलने के दौरान अबीर गिरने को लेकर को लेकर हुए दो समुदायों के विवाद में दो दर्जन लोग घायल, जानें- पूरा मामला WhatsApp
Responsive image

रामकोला /कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में होली खेलने के दौरान अबीर गिरने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद में दोनों वर्गों से लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए।वही सूचना के घण्टो बाद पहची पुलिस किसी तरह से मामला शांत कराई।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

उक्त गांव में होली खेलते हुए हिन्दू समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के बस्ती के बीच रह रहे एक हिन्दू परिवार के घर पहुचे इसी बीच किसी दूसरे समुदाय के परिवार के दरवाजे के सामने अविर गिर गया जिसको लेकर दूसरे समुदाय के परिवार होली खेलने वालों से उलझ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षो से इट पत्थर चलने लगा जिसमे दोनों पक्ष से तमाम लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद पहची पुलिस हिन्दू परिवारों को ही डरा धमका रही थी जबकि घटना में शामिल दूसरे समुदाय के परिवार के लोग घरों में ताला लगा कर फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन गांव पहुचे सदर विधायक मनीष जयसवाल मंटू व सांसद कुशीनगर बिजय कुमार दुबे ने घटना की निंदा करते हुए ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही दोषियों पर कार्यवाई का आश्वाशन भी दिया तथा घटना स्थल से ही प्रसाशनिक अधिकारियों से जानकारी देते हुए कठोर कार्यवाई के लिए निर्देशित किये।

सांसद व सदर विधायक के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र,वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर यादव,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरुण राय,बंका सिंह पटेल,धनन्जय तिवारी,मण्डल महामंत्री बिश्वजीत राय उर्फ हलचल बाबू,योगेंद्र खरवार,ओम प्रकाश दुबे,राजकुमार गुप्ता,शेषनाथ मद्देशिया,हिंदुयुवावहिनी नेता फुलबदन कुशवाहा,संजीव दीक्षित, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता गांव पहुचे थे।

इस सम्बंध में रामकोला एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि होली में गाना गाने को लेकर दोनों लोगो में विवाद हो गया था वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है गांव में फोर्स लगा दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking