रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना के अन्तर्गत साहबगंज पुल के पास छोटी गंडक में कलश यात्रा में शामिल दो युवकों के डूबने का जानकारी मिली है।
स्थानीय थाना के लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी के ग्राम लाला छपरा से कलश यात्रा निकली हुई थी, सभी को साहबगंज के समीप छोटी गंडक से कलश में जल भरकर वापस लाला छपरा आना था इसी दौरान संबंधित गाँव के विशाल पुत्र जगत प्रसाद (खटिक) उम्र लगभग 20 वर्ष और अजीत प्रसाद (खटिक) पुत्र रामअधार उम्र 18 वर्ष साहबगंज के छोटी गण्डक नदी में स्नान करते समय डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँच गये।
एनडीआरएफ टीम एवं गोताखोरों के सहयोग से डूबे हुए दोनों युवकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से गाँव के लोग चिन्तित एवं शोकाकुल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटनास्थल पर विधायक विनय प्रकाश गोंड,उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, पूर्व जिपंस अरुण सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे हुए थे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…