रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के शिवाजी नगर में (बाबू छपरा) में चोरी की घटना घटित हुई थी, रामकोला पुलिस जांच में लगी हुई थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध को गिरफ्तार की। जिसके पास से चोरी की चार जोड़ी पायल और उन्तीस सौ चालीस रुपया नगद पुलिस ने बरामद की। बरामदगी के आधार पर पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत के शिवाजी नगर (मोरवन गाँव के बाबू छपरा टोला शिवाजी नगर) में रामकोला- पकड़ियार मार्ग पर शत्रुघ्न सिंह के मकान में पिछले माह गत 30/31 दिसम्बर की रात्रि में चोरी की घटना घटित हुई थी। चोरी की घटना पर रामकोला पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध दीपक उर्फ़ विक्की पुत्र बसन्त ग्राम भोदसी चौराहा पिंडारी और विकास उर्फ़ राहुल यादव पुत्र सुबास यादव निवासी भोदसी पिंडारी पश्चिम टोला थाना रामकोला को पकड़़ कर पूछ ताछ की। पुलिस को उनके पास से उन्तीस सौ चालीस रुपया नगद और चार जोड़ी पायल मिला। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उनके विरूद्ध मु0अ0 सं0 527/2023 , 528/2023 धारा 457/380/411/34 दर्ज कर जेल भेज दिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…