रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रोवारी में गुरुवार की शाम को एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक चालक एक महिला को ठोकर मार कर फरार हो गया। ठोकर जबरदस्त होने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ समय बाद घर पर ही दम तोड़ दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार के थाना क्षेत्र के रोआरी के टोला नरकटिया निवासिनी सम्पति देवी पत्नी रामाज्ञा उम्र गई 60 वर्ष गुरुवार को देर शाम अपने खेत से सब्जियां तोड़कर घर जा रही थी , के दरमियान तेज रफ्तार से आ रहा एक बाइक सवार ठोकर मार कर फरार हो गया। महिला सड़क पर गिरी और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गयी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को घर ले गए। तेज बारिश होने के कारण परिजन इलाज के लिए कही ले नही जा पाये। जिसके कारण कुछ समय बाद घायल महिला की घर पर ही मौत हो गई।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…