News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्राकट्योत्सव के अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 7, 2022  |  8:05 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्राकट्योत्सव के अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन 

रामकोला/कुशीनगर। श्री परमानंद महराज के प्राकट्योत्सव के अवसर पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में दंगल का भी आयोजन किया गया।चित्रकूट से आये ओम बाबा ने पूजन कर दंगल का शुभारंभ कराया। इस दौरान निर्भयानंद महाराज ने कहा कि मन में समर्पण की भावना पैदा करने के लिए वशिष्ठ जैसा गुरू होना चाहिए।आत्मा के कल्याण लिए काम, क्रोध,लालच आदि सभी का त्याग अति आवश्यक है।गुरु सबसे महान और उसका स्थान सबसे ऊंचा होता है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

सांसद विजय कुमार दुबे ने हनुमानगढ़ी के संजय दास और बनारस के प्रदीप का हाथ मिलवाकर बड़े पहलवानों के दंगल को आरम्भ कराया।निर्धारित सात मिनट की कुश्ती को संजय दास ने मात्र तीन मिनट में निपटाकर काफी वाहवाही बटोरी।सासंद ने कहा कि देश के पहलवानों ने अन्तराष्ट्रीय जगत में अपने हुनर का डंका बजवाया है लेकिन आज मिली जुली कुश्ती ने उस चमक व कला को फीका कर दिया है। जनता कला को देखने आती है।हार-जीत होती रहती है लेकिन जनता कला की तारीफ और सम्मान करती है।सासंद श्री दूबे कार्यक्रम की तारीफ की।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि दंगल से शारीरिक एवं आत्मीय शक्तियों का विकास होता है। पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि ब्रह्मलीन भगवानानंद महाराज जी ने इस पवित्र आश्रम के जरिये ऐसी व्यवस्था कर दी है जो यहाँ के लोगों को सदियों प्रेरित करती रहेगी।कहा कि जिनका मंदिर के प्रति निष्ठा एवं समर्पण रहा उनका कल्याण हुआ है।कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल गोविन्द राव ने किया।कुश्ती में पंजाब,जयपुर सहित अनेक प्रान्तों के अलावा ,उ0प्र0 के बनारस ,अयोध्या, गोरखपुर सहित तमाम जगहों पहलवानों का आगमन हुआ था।बबूल जख्मी ने भी अपने भजन  ” रामकोला धाम के अवधूत भगवान के चर्चा होत बांटे सगरो जगवा में, अगले अवधूत भगवान कलयुगवा में ।। के जरिये रामकोला धाम की प्रशंसा की।रेफरीका कार्य जंत्री यादव ने किया।

इस दौरान मंदिर के संरक्षक एवं व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा,राजेन्द्र ब्रह्मचारी सहित अनेक साधू-संत के अलावा अनूप श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संजीव सिंह एडवोकेट, प्रिन्स गोविन्द ,आनंद सिंह,हरिशंकर तिवारी, नागेश्वर पाण्डेय, धनंजय सिंह पहलवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।इस दौरान रोहन, आकाश,सागर,सत्येन्द्र, राहुल,मनोज सहित दर्जनों पहलवानों अपनी जोर आजमाईश की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking