रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित खेतान मिल के पड़ाव में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शाम से ही नगर में भीड़ जुटने लगी थी। देखते ही देखते नगर में हजारों की तादाद में भीड़ एकत्रित हो गई।
शनिवार को रात की पहली पहर में प्रभु श्रीराम की भव्य रथयात्रा निकली जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। नगर के पूर्वी छोर से निकली रथयात्रा नगर में भ्रमण के बाद खेतान चीनी मिल के प्रांगण (रामलीला मैदान) में पहुंची, जहां पहले से ही रावण का पुतला बनाया गया था। राम बने युवक के धनुष से बाण चली और रावण के पुतले में लगते ही आग लग गई, फिर आतिशबाजी के साथ रावण का अंत हुआ।
इस दौरान श्रीराम महोत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, दीपक जायसवाल व श्रीराम महोत्सव कमेटी के अन्य सदस्यों के अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार चौधरी, रविन्द्र प्रजापति, लक्की सहित भारी तादात में लोग मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में रामकोला की थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता की पैनी नजर के अलावा तमाम पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी के साथ नगर में तैनात रहे।
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा के मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी थी।रात भर मां दुर्गा के पाण्डालों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।काफी भीड़ होने के बावजूद शांतिप्रिय तरीके से दशहरा मेला संपन्न हो गया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…