News Addaa WhatsApp Group Join करें

गांजा तस्करो का हब बनता जा रहा पडरौना-पनियहवा राज मार्ग से जुड़े मार्ग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2021  |  5:56 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांजा तस्करो का हब बनता जा रहा पडरौना-पनियहवा राज मार्ग से जुड़े मार्ग

पिपरा बजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पडरौना- पनियहवा मार्ग, से जुड़े गांवों के रास्ते गांजा तस्करी का अवैध धंधा तेजी से फैल रहा है।नेपाल व बिहार बार्डर से जुड़ा यह मार्ग तस्करों के लिए सुरक्षित साबित हो रहा है।बस व जीप के जरिये झोले में रखे गांजे को तस्कर गांव-गांव पहुंचा रहे हैं।हाल के दिनों में गांजा तस्करी के कई मामले सामने आए हैं पर पुलिस इसको लेकर खामोश है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

पता चला है कि स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से गांजा तस्कर इस धंधे को यहां अंजाम दे रहे हैं। पडरौना-पनियहवा मार्ग किनारे स्थित गांव,बन्धुछपरा,खडडा बुज़ुर्ग,मेलानगरी,सुरजनगर बाजार,नौरंगिया,आदि गांवों गांजा तस्करो की हब हो गयी है। इस मार्ग पर चल रही बसों व दूसरे निजी साधनों से आम यात्रियों की तरह झोले में रख कर गांजा रख तस्कर आसानी से इसकी आपूर्ति कर रहे हैं।लोग बताते हैं कि यही वजह है कि क्षेत्र में गांजा पीने वालों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि गांवों में पहुंच रही गांजा की खेप को लेकर कुछ गांवों के लोग अब मुखर होने लगे हैं।वहां के लोगों ने कहा है कि पुलिस अगर इस धंधे पर रोक लगाने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।एसपी सचिन्द्र पटेल ने कहा कि अभियान चलाकर तस्करी के धंधे पर रोक लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों की भूमिका पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking